कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी : गोपाल आचार्य

सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुटकर बूथ मजबूत करे : सिकरवार

Thursday, August 10, 2023 - 19:31
Updated: 3 years ago
0
कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी : गोपाल आचार्य

गुना। (आरएनआई) आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाकर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने हम सभी भाजपा कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाए। गुना जिले की चारों विधानसभा में पार्टी का विधायक बने, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। हमारे विधायक होते हे तो क्षेत्र का विकास और अधिक तेजी से होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार हर वर्ग के कल्याण की बात करती है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं से गांव गरीब और किसान के विकास के लिए कृत संकल्पित है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक विचारधारा से जुड़े हुए भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हम विचारधारा के लिए काम करते हे। और कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई हे। 

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला गुना की बृहद बैठक गुरुवार को स्थानीय गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व विधायक ममता मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव, राधेश्याम पारिक, अरुण चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह सलूजा ने संबोधित कर संगठन विस्तार पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार और शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन हितैषी योजनाओं को घर घर ले जाकर प्रचारित करने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User