भारत माता की पूजन कर एकल के दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

देश में 1लाख विद्यालयों में एकल आचार्य दे रहे शिक्षा और संस्कार: जैन

Thursday, August 10, 2023 - 19:34
Updated: 3 years ago
0
भारत माता की पूजन कर एकल के दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

गुना। अशोकनगर (आरएनआई) एकल अभियान मध्यभारत अंचल गुना का दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद कार्यालय अशोकनगर में किया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत शुरू किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय धर्म प्रसार प्रमुख
दीपक मिश्रा, महिला भाग अध्यक्ष आशा रघुवंशी, मध्यभारत भाग प्रशिक्षण शिक्षा प्रमुख विकास जैन , अंचल गुना अध्यक्ष मदन सोनी, भाग प्रशिक्षण प्रमुख नारायण सिंह ठाकुर, संच समित अध्यक्ष हरिओम शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, अभियान प्रमुख पप्पू सिंह नायक एवं ग्राम स्वराज मंच पप्पू सिंह मंचासीन रहे। 
उद्घाटन सत्र में सभी वरिष्ठ जनों ने आचार्यों का  मार्गदर्शन किया और प्रशिक्षण के महत्व को बताया। मध्यभारत भाग प्रशिक्षण प्रमुख जैन ने बताया कि वर्ग में गुना अंचल के संच आरोन, मुंगावली और अशोकनगर के नवीन आचार्य और दीदियों ने हिस्सा लिया है। 
यह सभी आचार्यों को एकल द्वारा दस दिनों तक वर्ग में प्रशिक्षण दिया जायेगा और यह सभी आचार्य पंचमुखी शिक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे जनजाति समाज के बच्चों को शिक्षित कर गांव गांव में विकास और संस्कार की अलख जगाएंगे। श्री जैन ने कहा कि आज देश में एकल के 1 लाख से अधिक विधालय संचालित हो रहे है। जिन्हे आप जैसे हजारों आर्चाय और दीदियों द्वारा पंचमुखी शिक्षा देकर बच्चों का शिक्षित कर रहे हे। हम सौभाग्य शाली हे इस एकल अभियान में हमारी महती भूमिका हो रही है। निश्चित ही इन दस दिनों में आप गागर में सागर भरकर ले जायेंगे और वर्ग से प्राप्त ज्ञान को जन जन तक पहुंचा कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User