कानून के पाठ पढ़ाने वालो ने बीजेपी की बाइक रैली में जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां

पुलिस के सामने बाइक पर खुले आम स्टंट करते नजर आए सांसद, विधायक ओर नेतागढ़

Friday, June 30, 2023 - 21:52
Updated: 3 years ago
0
कानून के पाठ पढ़ाने वालो ने बीजेपी की बाइक रैली में जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां

गुना। गुना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली थी। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद के पी यादव, पूर्व मंत्री जीतू जिराती ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस बाइक रैली में सांसद, विधायक, नेता और कार्यकर्ताओं ने नियमों और मोटर व्हीकल एक्ट की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। रैली में सांसद,विधायक और कोई नेता या फिर कार्यकर्ता हेलमेट पहने दिखाई दिया।

जानकारी के मुताबिक गुना में बाइक रैली जिले भर से बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली का आयेाजन किया गया था। इस बाइक रैली में बीजेपी का कोई भी नेता हेलमेट नहीं लगाए था, इसके अलावा एक मोटरसाइकिल तीन-तीन लोग बैठे नजर आए। 

बाइक रैली में संभागीय प्रभारी जीतू जिराती, सांसद के पी यादव, विधायक गोपीलाल जाटव भी बिना हेलमेट नजर आए। इस बाइक रैली में ट्रैफिक नियमो का दूसरों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले खुद ही कानून की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए।

अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर जिम्मेदार नेता ही इस तरह से बिना हेलमेट के यातायात नियमों का उल्लघन करेंगे तो आम जनता के बीच क्या संदेश जाएगा।

बीजेपी विधायक गोपीलाल जाटव ने 76वर्ष की उम्र में चलती हुई बाइक पर स्टंटबाजी करते हुये नजर आए। विधायक ने बाइक पर खड़े होकर दूसरे व्यक्ति से भाजपा का झंडा छीना और खुद उसको लहराने लगे। जिन हाथों में नियमों की जिम्मेदारी होती है वहीं इस जिम्मेदारी को तोड़ते नजर आए, पुलिस आम जनता के लिए तो काफी सख्त दिखाई देती है लेकिन जब नेताओं की बात आती है तो कार्रवाई से पीछे हटती नजर आती है। इस कार्यक्रम में भी पुलिसकर्मी इस बाइक रेली के रास्ता बनाते भी नजर आए। जबकि ट्रैफिक पुलिस को मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ाने वालों पर बेधानिक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User