काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में छापेमारी
जम्मू (आरएनआई)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। इसी क्रम में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने एक बड़े आतंकी साजिश मामले में श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में व्यापक छापेमारी की है। श्रीनगर के शिरीन बाग स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी जांच जारी है, जहां टीमें अहम सुरागों की तलाश कर रही हैं।
सीआईके की इस कार्रवाई को आतंकी नेटवर्क और उनके समर्थकों पर बड़ी चोट माना जा रहा है। एजेंसी ने उन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज नए मामले में तलाशी अभियान चलाया है, जिन पर आतंकवाद में शामिल होने, आतंकियों का महिमामंडन करने और कट्टरपंथ फैलाकर युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करने की कोशिश करने का आरोप है।
तलाशी अभियान के लिए अदालत से सर्च वारंट प्राप्त किए गए थे, जिसके आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने कई स्थानों पर दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिजिटल सामग्री खंगाली। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी आतंकवादी मॉड्यूल को बेनकाब करने और उससे जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस तरह की त्वरित और सटीक कार्रवाई प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए बेहद जरूरी है। छापेमारी में मिली जानकारी के आधार पर आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



