लेह में 11,500 फीट की ऊंचाई पर हाईकोर्ट की नियमित सुनवाई शुरू, पहले दिन 65 मामले सूचीबद्ध

Wednesday, October 21, 2026 - 23:19
0
लेह में 11,500 फीट की ऊंचाई पर हाईकोर्ट की नियमित सुनवाई शुरू, पहले दिन 65 मामले सूचीबद्ध

लेह। लद्दाख में न्यायिक व्यवस्था के इतिहास में बुधवार, 21 अक्टूबर को एक नया अध्याय जुड़ गया। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट की नवनिर्मित लद्दाख पीठ में नियमित सुनवाई शुरू हुई। समुद्र तल से 11,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस पीठ के पहले कार्यदिवस पर कुल 65 मामले सूचीबद्ध किए गए।

पहले दिन मुख्य न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायमूर्ति संजय परिहार की खंडपीठ ने पांच मामलों की सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश ने वर्चुअल माध्यम से कार्यवाही में हिस्सा लिया, जबकि न्यायमूर्ति संजय परिहार लेह स्थित पीठ में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे। इसके बाद न्यायमूर्ति परिहार ने एकल पीठ में 60 अन्य मामलों की सुनवाई की।

लेह में हाईकोर्ट की नियमित सुनवाई शुरू होने से लद्दाख के लोगों, वकीलों और वादकारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले हाईकोर्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए कई लोगों को जम्मू या श्रीनगर तक लंबी यात्रा करनी पड़ती थी। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और दूरी के कारण उन्हें समय और संसाधन भी खर्च करने पड़ते थे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 18 अक्टूबर को लेह में हाईकोर्ट की इस पीठ का उद्घाटन किया था। नई व्यवस्था का उद्देश्य लद्दाख के लोगों तक न्याय की पहुंच आसान बनाना और भौगोलिक दूरी के कारण होने वाली परेशानियों को कम करना है। नियमित सुनवाई की शुरुआत को क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User