कांशीराम जी को भारत रत्न दिए जाने की उठाई मांग, जेएपी ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

Thursday, October 9, 2025 - 20:08
Updated: 1 year ago
0
कांशीराम जी को भारत रत्न दिए जाने की उठाई मांग, जेएपी ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

फतेहपुर (आरएनआई) जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कांशीराम जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि कांशीराम जी के सामाजिक राजनैतिक योगदान को दृष्टिगत रखते हुए सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। प्रदेश में विद्युत कनेक्शन लेना अपराध हो गया है। पुलिस थाने से ज्यादा लोग बिजली थाने से डरने लगे हैं क्योंकि विद्युत विभाग बिना मीटर रीडिंग लिए मनमाना विद्युत बिल भेज रहे हैं। उपभोक्ता विद्युत बिल सुधारने के लिए कार्यालय की दौड़ लगाकर परेशान हो रहा है। इसलिए मीटर की रीडिंग के लिए बिना विद्युत बिल न भेजा जाए और विद्युत बिल संसोधन की प्रक्रिया को और आसान व सुलभ बनाया जाए। तीन सौ यूनिट से कम विद्युत उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं का बिल माफ किया जाए। किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए इसके लिए पर्याप्त क्रय केन्द्र, बोरा, कांटा व पैसे की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। किसानों को मांग के अनुरूप पर्याप्त डीएपी व यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर राहुल मौर्य, बाबू सिंह कुशवाहा, अभय सिंह, पुत्तन कुशवाहा, सुशील पटेल, जितेन्द्र सिंह मोर्य, लक्ष्मी सागर पटेल भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User