घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत लेकर डीएम पहुंचे पीड़ित

Thursday, October 9, 2025 - 20:07
Updated: 1 year ago
0
घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत लेकर डीएम पहुंचे पीड़ित

फतेहपुर (आरएनआई) थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय उदई पोस्ट मुरांव में एक पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर घर के सामने अवैध कब्जा किए जाने का दबंगों पर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
 
पीड़ित मेवालाल पुत्र सदई ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोसी सहदेव पुत्र पच्चू गांव का ही रहने वाला है। जो सरकस किस्म का दबंग व्यक्ति है। वह घर के सामने व बगल की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। उसके घर के सामने रास्ता अवरूद्ध कर रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है और भद्दी भद्दी गालियां देता है और कहता है कि तुम्हे हम किसी नाबालिग लड़की से पाक्सो जैसी गंभीर मुकदमे में फंसा देंगे। जमीन छोड़ दो यदि किसी सक्षम अधिकारी को शिकायत की तो परिवार को जान से मार देंगे। उसके आशंका है कि वह अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग किया कि दबंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ग्रामीणों में केतकी, जवाहरलाल, रोहित, सौखीलाल, हीरालाल, लवकुश, सर्वेश, रमेश भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User