कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हिरासत में, रायबरेली जाते समय पुलिस ने रोका
लखनऊ (आरएनआई) लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर शनिवार सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रायबरेली में मॉब लिंचिंग के शिकार हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने और आर्थिक सहायता देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया।
क्या है मामला?
हरिओम वाल्मीकि की मॉब लिंचिंग में मौत हो गई थी। हमले के दौरान हरिओम ने राहुल गांधी का नाम लेकर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने फोन पर उनके परिजनों से बात भी की थी। कांग्रेस नेता अजय राय पहले भी हरिओम के फतेहपुर स्थित घर जा चुके हैं।
पुलिस ने रोका, कांग्रेस का धरना
अजय राय शनिवार को पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ रायबरेली जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया और इको गार्डन ले जाने की कोशिश की। विरोध में अजय राय और पार्टी पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
अजय राय हिरासत में
धरने के दौरान पुलिस ने अजय राय को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी भी कीमत पर रायबरेली नहीं जाने दिया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



