कांग्रेस का हमला: काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा को लूटने की तैयारी में भाजपा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा को लूटने की तैयारी हो रही है। वृंदावन में स्थानीय लोगों को उजाड़कर बाहरियों को बसाया जा रहा है।
अयोध्या (आरएनआई) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा काशी और अयोध्या के बाद मथुरा को भी लूटने की तैयारी में हैं। वृंदावन के लोगों की उजड़कर गुजराती लोगों को बसाने की तैयारी है। वृंदावन से आए लोगों का परिचय कराते हुए उन्होंने कहा कि काशी की तरह ही वृन्दावन के प्राचीन मंदिरों को उजाड़ा जाएगा। बाबा विश्वनाथ के दरबार के सैकड़ों मंदिर तोड़ दिए गए। अक्षयवट को खत्म कर दिया गया।
इसी तरह मां विंध्यवासिनी के दरबार के मंदिरों को ध्वस्त कर माल में बदला गया। अयोध्या के अर्ध मंदिर का उद्घाटन किया। अब दोबारा प्राण प्रतिष्ठा की गई, जो हिंदू धर्म के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि वृन्दावन की मान्यता और आस्था को खत्म करने की कोशिश है। बांकेबिहारी का वैभव खत्म करने की साजिश है। धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल में बदल रहे हैं। यह सनातन के खिलाफ है। अन्य किसी भी देश में पुरानी धरोहरों को ध्वस्त नहीं किया गया, लेकिन यह सरकार सनातन धर्म की रक्षा का ढोंग करती है। सनातन परंपरा और मान्यता को खत्म कर रही है। सनातन परंपरा और आस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान वृन्दावन से आए आचार्य सोहन लाल मिश्र ने कहा कि पांच सौ साल से परिवार के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी ठाकुरजी की सेवा कर रहे हैं। जो अत्याचार अंग्रेजों और अकबर ने नहीं किया उससे कहीं ज्यादा ये भाजपा सरकार कर रही है। रात भर सो नहीं पाते। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि हमें बांके बिहारी से अलग किया जा रहा है। यदि सरकार नहीं मानी तो हम लोग अन्न जल छोड़ देंगे और वियोग में प्राण त्याग देंगे। हम वियोग बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरिडोर के नाम पर सारा खेल चोरी चुपके किया गया। वृंदावन के लोगों को एक बार भी बताया नहीं गया। वृंदावन से हमारे पूर्वजों की आत्मा जुड़ी है। हम उसे कैसे सौंप दें।
वृंदावन से आए पुजारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि क्या वे रुपए लेकर गोरक्षपीठ को हमें दे देंगे। हम मुआवजा राशि चार गुना देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ रेलिंग बनाने से दर्शन की व्यवस्था सही हो सकती है, लेकिन सरकार धन की बंदरबांट करने के लिए कोरिडोर बनाना चाहती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



