दिल्ली में बारिश का इंतजार, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। प्री मानसून का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 27 जून से पहले ही मानसून दस्तक दे देगा।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम विभाग ने बादल और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। मंगलवार दोपहर को नोएडा और गाजिायबाद के कई इलाकों में बारिश हुई। कई इलाकों में अभी भी बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग का तीन दिन का यलो अलर्ट बिन बारिश के बीत गया। हर कोई दिल्ली में बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को फिर कहा था कि मानसून की बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में एक से दो दिन में दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस की एंट्री हो जाएगी। विभाग ने 29 जून तक लगातार बारिश के संभावना जताई है।
दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार को भी लोग उमस से परेशान रहे। दिन भर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिल्ली में लोदी रोड के आसपास के इलाकों में बारिश हुई, जिसने उमस को और बढ़ा दिया।
इधर पूरी दिल्ली बारिश के लिए तरस गई। सोमवार को अधिकतम अद्रता 89 फीसदी रही जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम 5:30 बजे तक 004.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



