कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व बेहद कमजोर, उसे बदलने की जरूरत- पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह

Jun 9, 2026 - 12:54
Jun 9, 2026 - 12:57
 0  0
कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व बेहद कमजोर, उसे बदलने की जरूरत- पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह

गुना:(आरएनआई) पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कहा कि कांग्रेस का दिल्ली का नेतृत्व बेहद कमजोर है, उसे बदलने की जरूरत है. अब फैसले निचले स्तर पर होने चाहिए ताकि कार्यकर्ता मजबूत हो. जनता इस समय भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही नाराज है. जिसका फीडबैक हमें मिल रहा है.

वह सोमवार को गुना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ देश और प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा की बल्कि भाजपा और कांग्रेस को अपनी तरफ से सलाह भी दी. इसके अलावा उन्होंने स्वयं मध्य प्रदेश में रीजनल कांग्रेस बनाने के प्रयास में जुटे होने की बात की है.

पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना 

साल 2028 में बनेगी रीजनल कांग्रेस

लक्ष्मण सिंह ने कहा, "साल 2028 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा. अगर रीजनल कांग्रेस अस्तित्व में आती है तो वह सत्ता में किंगमेकर की भूमिका निभाएगी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद अब कांग्रेस का कोई विधायक अपनी पार्टी नहीं बदलेगा."

कांग्रेस से बीजेपी में गए नेताओं को दो टूक

गुना विधायक पन्नालाल शाक्य की हाल ही में दिए बयान पर भी लक्ष्मण सिंह ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि शाक्य बिना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इशारे के कुछ नहीं बोलते. उन्हें जो स्क्रिप्ट दी गई है, वे वही बोल रहे हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो भाजपा अब तक उन पर कार्रवाई कर चुकी होती. जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं वे संघ पर राज नहीं कर सकते. उन्हें भाजपा की रीति-नीति के अनुसार ही चलना होगा नहीं तो भाजपा वाले चुनाव हराना भी अच्छी तरह जानते हैं.

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ओपन एग्जाम की मांग

इसके अलावा उन्होंने नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक होने के बाद इसे बंद करने की सलाह दी है. इसकी जगह मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ओपन एग्जाम की मांग की है. उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा बच्चों को विभाजित कर रही है. सरकार ने देश के बड़े मुद्दों को आईएएस अधिकारियों और मंत्रियों के भरोसे छोड़ दिया है. ब्यूरोक्रेट्स की कोई जिम्मेदारी तय नहीं होती.

रेत माफियाओं को सुप्रीम कोर्ट का भी डर नहीं, सख्ती के बावजूद खुलेआम नदियों का सीना छलनी

बालाघाट में अवैध माइनिंग पर तगड़ा एक्शन, करोड़ों के जुर्माने से कांप उठे माफिया

नारायणपुरा की शक्कर फैक्ट्री को शुरु करने की डिमांड

गुना के बूढ़े बालाजी और पुरानी छावनी में दूषित पानी की समस्या पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि नगरपालिका को अपनी बापौती न समझें. पानी व सफाई जैसी व्यवस्थाओं को तकनीकी विशेषज्ञों के हाथों में सौंपकर नेताओं-अफसरों का दखल बंद करें. सिंचाई बांधों के निर्माण को देखते हुए नारायणपुरा की शक्कर फैक्ट्री को तुरंत शुरू किया जाए और चैनपुरा औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार हो.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0