कल इस्तीफा देकर नया दावा पेश करेंगे नीतीश कुमार, नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी
पटना (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है।
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस्तीफा देने के साथ ही नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव परिणामों के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
नीतीश कुमार के अगले कदम पर पूरे राजनीतिक गलियारे की नजरें टिकी हुई हैं और सोमवार का दिन बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ लेकर आ सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



