फरार कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश तेगा पारदी दिल्ली से गिरफ्तार, गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nov 16, 2025 - 21:21
Nov 16, 2025 - 21:25
 0  189
फरार कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश तेगा पारदी दिल्ली से गिरफ्तार, गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुना (आरएनआई) गुना कोतवाली पुलिस द्वारा गत वर्ष गुना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से उपचार के दौरान फरार हुए कैदी तेगा पारदी को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गत वर्ष जिला जेल में निरूद्ध कैदी तेगा पुत्र माखन पारदी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा को 17 जुलाई 2024 को उपचार हेतु जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जो दिनांक 18 जुलाई की सुबह सुरक्षा गार्ड से किसी तरह बचकर फरार हो गया था।

इस घटना पर से आरोपी तेगा पारदी के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 696/24 धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । इसके साथ ही फरार आरोपी तेगा पारदी की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से जिसकी गिरफ्तारी पर 10,000/-रूपये इनाम भी उदघोषित किया गया था।

 गुना पुलिस द्वारा फरार आरोपी तेगा पारदी की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे थे । जिसकी तलाश के क्रम में आरोपी तेगा पारदी के दिल्ली में होने की जानकारी मिलने पर गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और जहां पर न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी तेगा पुत्र माखन पारदी उम्र 42 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना को ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर लेकर गुना लाया गया एवं 15 नवम्बर को आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही कर जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया हैं।

गौरतलब है कि आरोपी तेगा पारदी आपराधिक प्रवृत्ति का होकर जिसके विरूद्ध गुना जिले के विभिन्न थानों के अलावा दूसरे राज्यों राजस्थान, गुजरात, दिल्ली आदि में भी हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, डकैती की तैयारी, बलवा, पुलिस अभिरक्षा से फरार, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि अन्य कई धाराओं में कुल 17 प्रकरण दर्ज हैं।    

गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक सतीश सरबैया, सउनि हरिचरण मीना, आरक्षक कपिल परिहार, आरक्षक हाकिम यादव एवं पुलिस लाईन से आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर व आरक्षक राजीव रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0