कलेक्‍टर द्वारा ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत नवोदय विद्यालय में किया गया पौधारोपण

बजरंगगढ़ के नवोदय विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में छात्रों के द्वारा लगभग 850 पौधों का किया गया रोपण। 

Saturday, July 27, 2024 - 18:23
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत नवोदय विद्यालय में किया गया पौधारोपण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ, गुना में ‘’एक पेड मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की गई। 

मध्‍यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्‍न शैक्षणिक संस्‍थानों में वृक्षारोपण के तहत ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण जारी है। इसी क्रम में आज नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ जिला गुना के परिसर एवं खेल मैदान में लगभग 850 पौधों का रोपण किया गया।  

आज इस दौरान विद्यालय में नीम, अशोक, शीशम, पीपल, बरगद, अमरूद, जामुन आदि के पौधे रोपे गये। अध्ययनरत छात्रों के द्वारा एक-एक पौधा लगाकर इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की गई। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये सर्वप्रथम कलेक्‍टर द्वारा अशोक का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। नवोदय विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में छात्रों के द्वारा लगभग 850 पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने भी छात्रों के बीच कार्यक्रम में पहुंचकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्‍होंने छात्रों से पर्यावरण के बारे में संवाद किया गया एवं इस संबंध में छात्रों को रोचक एवं उत्साहवर्धक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्‍टर द्वारा नवोदय विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यालय द्वारा किये गये पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के संबंध में कार्य की प्रशंसा की गयी।

आज इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य एच के मीना द्वारा कलेक्‍टर डॉ. सिंह का श्रीफल शॉल एवं पुष्‍पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा भी प्राचार्य का शॉल द्वारा सम्‍मान किया गया और बधाई दी गई। विद्यालय के स्काउट/गाईड दल के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। श्रीमती शिवानी पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी, गुना का श्रीफल,शॉल एवं पुष्‍प गुच्छ भेंटकर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती माण्डवी राजपूत के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पधारे अन्य अतिथियों जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. सिसोदिया एवं बी एस मीना, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी का श्रीफल, शॉल एवं पुष्‍प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान उप प्राचार्य अविनाष मिश्रा एवं वरिष्‍ठ शिक्षक जे.पी. सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालक मानव चौधरी के द्वारा किया गया। 

इस वृहद् वृक्षारोपण के कार्यक्रम में छात्रों की सहभागिता के साथ-साथ, विद्यालय स्टाफ श्रीमती सीमा सिंह,एस के त्यागी,महेन्द्र सिंह, मानव सिंह, दीपक दुबे, बी.एस. कुशवाहा,राहुल सिंह गुर्जर,अतुल जैन, मनीष सेन, मिलिन्द अग्निहोत्री, बी.बी. रिछारिया, योगेन्द्र नागर, पवन कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User