जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, बीज प्रमाणीकरण के नाम पर किसानों से की गई करोड़ों की धोखाधड़ी, कृषि मंत्री ने मांगे सबूत

Saturday, July 27, 2024 - 18:27
Updated: 2 years ago
0
जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, बीज प्रमाणीकरण के नाम पर किसानों से की गई करोड़ों की धोखाधड़ी, कृषि मंत्री ने मांगे सबूत

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मप्र की भाजपा सरकार पर बीज प्रमाणीकरण के नाम पर किसानों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने और बड़ा भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाये , उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एजेंसियों ने बीज के प्रमाणीकरण के बदले किसानों से 4 हजार से 5 हजार करोड़ रुपये ज्यादा वसूले और उसमें से 50 प्रतिशत कमीशन के तौर पर सरकार को दे दिए, जीतू पटवारी के आरोपों पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि जीतू पटवारी मुझे अपने लैटर हेड पर लिखकर दें, सबूत दें मैं जाँच कराऊंगा, कुछ भी कह देने से नहीं चलेगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा, उन्होंने  मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में प्रतिदिन एक हत्या होने और जमकर भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाये, जीतू पटवारी ने बीज प्रमाणीकरण  कंपनी पर बड़ा भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाये।

धान के खेत में सोयाबीन लगा है, गूगल से फर्जी रकबे निकाले के आरोप 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन किसानों के पास जमीन ही नहीं है उनसे दो कंपनी फर्जी तरीके से खरीद कर रहीं है, ऐसे 100 से ज्यादा मामले सामने आए है, उन्होंने कहा धान के खेत में सोयाबीन लगा है, गूगल से फर्जी रकबे निकालकर किसान के नाम पर दिखाए जा रहे हैं, ये हो रहा है मध्य प्रदेश में।

PCC चिन्फ़ का आरोप, करोड़ों का मुनाफा कम्पनियों ने कमी 50 प्रतिशत सरकार को दिया 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण के नाम पर भी किसानों से धोखा किया जा रहा है, इस बार 83 लाख क्विंटल बीज का प्रमाणीकरण हुआ है और जो 4 हजार रुपये एवरेज का गेहूं या सोयाबीन था वो सीधा हो गया 10 से 20 हजार के बीच हो गया यानि 5 हजार करोड़ रुपये का ज्यादा बीज बेचा गया इसका मुनाफा कम्पनियों ने खाया और इसका 50 प्रतिशत सरकार को मंत्री को दिया।

कांग्रेस किसानों के पास जाकर करेगी फिजिकल वेरिफिकेशन 
उन्होंने कहा कि जो किसान गरीब है, कर्जदार है उससे ही 5 हजार करोड़ रुपये बीज कम्पनियों ने ज्यादा कमाए और सरकार को दे दिए लेकिन कांग्रेस इस मामले को छोड़ेगी नहीं हमने तय किया है कि हम किसानों के बीच जायेंगे और प्रमाणीकरण का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे, जीतू पटवारी ने आरोप लगाये कि बीज प्राधिकरण करने वाले विभाग में अधिकारी 15 – 15 साल से डटे हुए है, पूरा खेल कमीशन का चल रहा है।

कृषि मंत्री बोले , सबूत दें जीतू पटवारी, कुछ भी कह देने से नहीं चलेगा 
उधर जीतू पटवारी के आरोपों पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने पलटवार करते हुए कहा कि जीतू पटवारी मुझे अपने लेटर हैड पर लिख कर दें, मैं पूरे मामले की जांच करवाऊंगा , जांच में अगर आरोप सही पाया गए तो दोषों अधिकारी  पर कार्रवाई होगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रही है, यदि उसके पास कोई सबूत है तो दे , ऐसे कुछ भी कह देने से काम नहीं चलेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User