कलेक्टर सतेंद्र सिंह के निर्देशन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान सतत जारी

Monday, December 16, 2024 - 22:07
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर सतेंद्र सिंह के निर्देशन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान सतत जारी

गुना (आरएनआई) ग्राम मादागन माफी में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवंटित 1 हैक्टर भूमि पर अतिक्रमण कर्ता चिंटू लाल लोधा पुत्र धन्ना लाल निवासी मदागन माफी ने अवैध रूप से कच्चा मकान बना कर कब्जा कर लिया था । विगत 6 माह से निर्माणकर्ता द्वारा कई बार उक्त स्थल को खाली नहीं किया जा रहा था ।

अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा विकास कुमार आनंद के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने तहसीलदार सुनील वर्मा को शीघ्र उक्त स्थल को खाली करके और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को चालू कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार द्वारा मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के मौखिक निर्देश 7 दिवस पूर्व में दिए गए। लेकिन अतिक्रमण न हटाने पर तहसीलदार सुनील वर्मा, चौकी प्रभारी नीरज लोधी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शरद यादव ने 2 जेसीबी एवं पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User