कलेक्टर पर सख्त हुआ कोर्ट

न्यायालय के आदेश की लगातार अवहेलना करने पर कोर्ट ऑफ कंटेम्प प्रकरण में भी लगातार हीलाहवाली से वादी को नही मिल रहा न्याय, जबकि कानून की मंशा है कि न्याय से वादी को वंचित न रखा जाए, न्यायालय के आदेश की अवमानना पर कंटेम्प केस में सिविल जेल की कार्रवाई पर आवेदन देकर फिर लिया था कलेक्टर ने समय, 1 मार्च को हैं पेशी जिसमे स्थाई हल निराकृत कर देना है कोर्ट में कलेक्टर को जवाब, मामला लक्ष्मीगंज, सुगन चोराहे सदर बाजार सहित 722 रकबे का

Tuesday, February 28, 2023 - 17:45
Updated: 4 years ago
0
कलेक्टर पर सख्त हुआ कोर्ट

गुना। लोकोपयोगी सेवा की न्यायालय के आदेश के बाद उस आदेश का परिपालन नही किए जाने पर आदेश के परिपालन करवाए जाने को लेकर CJM कोर्ट गुना में न्यायालय के आदेश का परिपालन एवं अवमानना के पेस प्रकरण में बीती दिनांक को प्रतिवादी प्रशासन के अधिकारी कलेक्टर ओर अन्य पेश हुए। उन्होंने आदेश के परिपालन किए जाने को लेकर कोई लिखित जवाब प्रस्तुत किया। वही शासकीय कार्यो 26 जनवरी सहित में व्यस्तता बताई। जिस पर माननीय न्यायालय ने प्रतिवादी के वकील की ओर निवेदन ओर आवेदन पर कोर्ट की अवमानना किए जाने पर प्रतिवादियों को सिविल जेल की कार्यवाही हेतु आवेदन की कार्यवाही पर एक अवसर ओर दिया है। जिसमे 1 मार्च है पेशी जिसमे न्यायालय के आदेश का परिपालन करना है।

वादी पक्षकार नवीन मोदी के अधिवक्ता ने बताया शेलेन्द्र यादव ने प्रतिवादियो को सिविल जेल भेजे जाने का आवेदन माननीय न्यायालय में प्रस्तुत है। आगामी कार्यवाही हेतु फिर तारीख मुकर्रर की गई। कलेक्टर ओर अन्य अधिकारी 722 रकबे की शासकीय आवादीय नजूल भूमि को लेकर हुए आदेश को लेकर परिपालन नही करना चाहते है, 8 माह बाद भी हीलाहवाली बरत रहे है, इसलिए हमारे पक्षकार की ओर से सिविल जेल भेजे जाने का माननीय अदालत में दिया है, जिसमे कारवाई से बचने कलेक्टर व अन्य अधिकारी की ओर से लगातार आवेदन दे कर वच रहे है एवं न्यायालय की कार्यवाही के कीमती समय और न्याय को लगातार अनदेखा कर खेल रहे है, जिससे मेरा वादी न्याय से वंचित हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User