कलेक्टर ने बाघेरी डबल लॉक केंद्र के गोदाम प्रभारी प्रदीप कुशवाह को किया निलंबित

Nov 30, 2025 - 20:18
Nov 30, 2025 - 20:18
 0  162
कलेक्टर ने बाघेरी डबल लॉक केंद्र के गोदाम प्रभारी प्रदीप कुशवाह को किया निलंबित

गुना (आरएनआई) रबी मौसम 2025-26 के दौरान उर्वरक वितरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर किशोर कन्याल ने कड़ा कदम उठाते हुए बाघेरी डबल लॉक केंद्र के गोदाम प्रभारी प्रदीप कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार श्री कुशवाह समय पर उर्वरक की उपलब्धता का सही आंकलन नहीं कर पाए और न ही जिला कार्यालय को आवश्यक मांग भेजी। परिणामस्वरूप केंद्र पर समय से उर्वरक की आपूर्ति नहीं हो सकी, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्री कुशवाह द्वारा निर्धारित समय पर केंद्र नहीं खोला गया तथा शाम से पहले ही केंद्र बंद कर दिया जाता था, जिससे किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण नहीं मिल पाया। इसके अलावा केंद्र पर छाया, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव पाया गया, जिससे जिले की छवि धूमिल हुई।

कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 व मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए कुशवाह को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला विपणन अधिकारी कार्यालय, गुना निर्धारित किया गया है और उन्हें प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
निलंबन के बाद लखन दांगी, लेखापाल, जिला विपणन अधिकारी कार्यालय गुना, को डबल लॉक केंद्र बाघेरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0