कलेक्टर ने किया मानस भवन में आयोजित पुस्तक मेले का निरीक्षण
जून में भी पुस्तक मेला लगाने के दिये निर्देश
गुना (आरएनआई) गुना शहर के मानस भवन में आयोजित पुस्तक मेले का रविवार को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तक विक्रेताओं से संवाद किया और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुस्तक विक्रेताओं ने बताया कि मार्च और जून के समय किताबों की मांग अधिक होती है, विशेषकर अभिभावकों और विद्यार्थियों द्वारा। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने जून माह में पुनः पुस्तक मेला आयोजित करने निर्देश दिये।

कलेक्टर ने विक्रेताओं से कहा कि वे पुस्तकों और स्टेशनरी पर दी जा रही छूट की जानकारी को बड़े और स्पष्ट शब्दों में दर्शाएं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी हो। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक मेले का उद्देश्य है कि अभिभावकों को एक ही मंच पर उचित दरों पर स्कूल से संबंधित समस्त सामग्री उपलब्ध हो, जिससे उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े।
मेले में पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ स्टेशनरी, बैग, यूनिफॉर्म आदि पर भी विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टॉल भी लगाई गई है, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल के माध्यम से मेले में आने वाले नागरिकों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस दौरान एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)