कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय चाचौड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये आवश्‍यक निर्देश 

Thursday, February 27, 2025 - 19:28
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय चाचौड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये आवश्‍यक निर्देश 

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय चांचौड़ा में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी चांचौडा़ रवि मालवीय, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चांचौड़ा अमित सोनी सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में सभी अधिकारियों का परिचय लेने के बाद उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सीईओ जनपद चांचौड़ा को निर्देशित किया कि सभी इंजीनियर फील्ड में जाकर कार्य की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि आवासों की फिनिशिंग उच्च गुणवत्ता की हो। यह भी ध्यान दिया जाए कि आवास निर्माण के लिए चयनित स्थल समतल हो और किसी प्रकार की ढलान या गड्ढे वाली जगह न हो। पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाये ।

बोरिंग एवं जल स्रोतों की निगरानी पर विशेष जोर देते हुए

कलेक्टर ने पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के क्षेत्र में बोरिंग न की जाए और स्वीकृत बोरिंग की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाए। बोरिंग के दौरान यदि पानी न मिले, तो उसे विधिवत भरा जाए। जल स्रोतों की पहचान कर उचित प्रबंधन किया जाए तथा सड़क मरम्मत कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान बीएमओ को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान भारत कार्ड और 70 प्लस कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज की जाए। जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनकी सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनके कार्ड बनवाए जाएं। जिले में संचालित सभी एंबुलेंस की निगरानी की जाए। कितनी एंबुलेंस संचालित है उसका रिकार्ड रखे और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे समय पर सेवा दे रही हैं। उन्होंने बीएमओ को सख्त निर्देश दिए अस्पतालों में डॉक्टर एवं स्टाफ समय पर उपस्थित रहें और मरीजों को दवाइयों का सही तरीके से वितरण किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई पर निर्देश

कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित समाधान हो और 50 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा कर शून्य पेंडेंसी की नीति अपनाई जाए। उन्होंने नरवाई जलाने पर सख्त निर्देश दिए खेतों में नरवाई या पराली जलाने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीl फील्ड पर जाकर ग्रामीणों को समझाया जाए। समझाइश न मानने पर एसडीएम के माध्यम से जुर्माना की कारवाई की जाए।

शहर को सुंदर और विकसित बनाने पर जोर

सीएमओ को निर्देश दिए गए कि शहर को सुंदर और विकसित बनाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार करें। शहर की सड़को पर लाइट्स लगाई जाये, अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाया जाए और बगीचों का निर्माण किया जाए एवं इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि उनका का रख-रखाव उचित प्रकार से हो। 

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि सब अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करें और अपने कार्यों में नवाचार को भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर विकसित गुना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User