विकसित गुना की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी करें कार्य - कलेक्टर श्री कन्याल

राघौगढ़ में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Thursday, February 27, 2025 - 19:26
Updated: 2 years ago
0
विकसित गुना की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी करें कार्य - कलेक्टर श्री कन्याल

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कन्याल द्वारा आज नगरपालिका राघौगढ़ के सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ विकास कुमार आनंद सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आज आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन, राजस्व विभाग, पीएम जनमन, नगर पालिका में प्रचलित विभिन्न योजनाओं, स्कूल शिक्षा विभाग, आयुष्मान कार्ड, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बिंदुवार समीक्षा की गई की।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्‍याल ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विकसित गुना की परिकल्पना पर फोकस करते हुए कार्य करें। शासन के विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्य समय से पूर्व उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएं। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करते हुए जीरो पेंडेंसी पर फोकस करें। लॉ एंड ऑर्डर पर अच्छा नियंत्रण रखें। सभी अधिकारी शासकीय कार्य के साथ क्रिएटिविटी पर भी ध्यान दें।

बैठक में नगरपालिका की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि कचरा कलेक्शन का कार्य डोर टू डोर ठीक ढंग से किया जाए। नागरिकों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा करने एवं डस्टबिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। गार्डन में पौधरोपण एवं बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक व्यवस्था सहित प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। 

जलापूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि बिना परमिशन के कोई भी खनन कार्य नहीं किया जाए। पीएचई विभाग इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग करें। यदि खनन के बाद पानी नहीं निकलता है तो उसे ढकने की समुचित कार्रवाई आवश्यक रूप से की जाए। 

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि एजुकेशन सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है। शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी फील्ड पर जाएं एवं मॉनिटरिंग करें। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का समय-समय पर परीक्षण करें। वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत नकल पर नियंत्रण रखें। 

आज आयोजित बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़ श्रीमति मोनिका झारिया, नायब तहसीलदार सुश्री रेणु कांसलीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User