कलेक्टर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण, जनसहयोग की अपील

Saturday, December 27, 2025 - 23:44
Updated: 10 months ago
0
कलेक्टर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण, जनसहयोग की अपील

गुना (आरएनआई) शीत ऋतु के दृष्टिगत कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने हनुमान चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, रैनबसेरा,जिलाचिकित्सालय सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्वयं कंबल वितरण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि तेज सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनाओं के साथ जनहित में सहयोग प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User