कलेक्‍टर द्वारा ग्रापं. भवन हरिपुर का निरीक्षण कर, परिसर में किया गया पौधरोपण

Aug 9, 2024 - 21:56
Aug 9, 2024 - 21:57
 0  2.8k
कलेक्‍टर द्वारा ग्रापं. भवन हरिपुर का निरीक्षण कर, परिसर में किया गया पौधरोपण

गुना (आरएनआई) जनपद पंचायत गुना की ग्राम पंचायत हरिपुर तालाब का कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह तथा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्‍थानीय ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि इस तालाब का वेस्‍टवीयर टूट गया है, जिसके कारण तालाब में 4-5 माह ही पानी रह पाता है। यदि इसका वेस्‍टवीयर की मरम्‍मत हो जायेगी तो आसपास के जल स्‍त्रोतों का जल स्‍तर बढ़ जाता है। जिससे क्षेत्रीय किसानों को लाभ मिलता है। कलेक्‍टर द्वारा इस दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया गया कि शासन को भेजने के लिए तालाब के वेस्‍टवीयर का स्‍ट्रक्‍चर बनाने के लिए इस्‍टीमेट तैयार किया जावे। 

कलेक्‍टर द्वारा ग्रापं. भवन हरिपुर का निरीक्षण कर, परिसर में किया गया पौधरोपण 
 कलेक्‍टर द्वारा ग्रापं. भवन हरिपुर का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्‍होंने मीटिंग हॉल, सरपंच, सचिव, कम्‍प्‍यूटर कक्ष को देखा और सभी व्‍यवस्‍थाएं बेहतरीन पायी गईं। इस दौरान उपस्थित सचिव/ पटवारी से ग्राम पंचायत में निवासरत सहरिया हितग्राही की जानकारी ली गई और उकने द्वारा बनाये गये आयुष्‍मान कार्ड, पीएम किसान, ई-केवायसी की जानकारी ली गई एवं आवश्‍यक निर्देश दिये गये। 

इस दौरान ग्राम पंचायत परिसर में कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह तथा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सेडूराम सहरिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0