कलेक्‍टर द्वारा गोपीकृष्‍ण सागर डेम का किया निरीक्षण

कलेक्‍टर द्वारा गोपीकृष्‍ण सागर डेम का किया निरीक्षण, गोपीकृष्‍ण सागर डेम को पर्यटन स्‍थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए करें प्रयास : कलेक्‍टर। 

Wednesday, January 31, 2024 - 18:44
Updated: 3 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा गोपीकृष्‍ण सागर डेम का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा आज गोपीकृष्‍ण सागर स्थित निर्माणाधीन फिल्‍टर प्‍लांट का निरीक्षण किया। जिसमें शहरी पेयजल योजनांतर्गत 17 एमएलडी क्षमता के फिल्‍टर की संपूर्णं जानकारी प्राप्‍त की गयी। इसके साथ ही बमोरी पेयजल योजना के लिए निर्माणाधीन इंटकवेल का भी निरीक्षण किया गया और उपस्थित अधिकारियों को यह प्रोजेक्‍टर मार्च 2024 तक पूर्णं कराये जाने के आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान गोपीकृष्‍ण सागर डेम को पर्यटन स्‍थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिये गये। 

आज इस दौरान जल जीवन निगम के महाप्रबंधक कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग राघौगढ़ तथा नगर पालिका राघौगढ़ के सीएमओ, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User