कलेक्‍टर द्वारा ग‍वर्निग बोर्ड की बैठक का किया गया आयोजन

Wednesday, August 14, 2024 - 00:22
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा ग‍वर्निग बोर्ड की बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) लेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आत्‍मा गवर्निग बोर्ड की बैठक का आयोजन आज कलेक्‍ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया। बैठक में प्रभारी परियोजना संचालक (आत्‍मा) अमित सिंह भदौरिया, उपसंचालक उद्यानिकी जीएस रघुवंशी सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी एवं कृषकगण उ‍पस्थित रहे ।

     बैठक के दौरान कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्‍चर एक्‍सटेंशन (आत्‍मा) की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2024-25 के भौतिक वित्‍तीय लक्ष्‍य प्राप्‍त की जानकारी प्राप्‍त की और वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा एवं अनुमोदन के लिये चर्चा की गयी। परियोजना संचालक (आत्‍मा) ने बैठक में बताया कि राज्य के बाहर भ्रमण के लिये कृषकों को पंतनगर कृषि विश्वविधालय भेजा जायेगा।

     बैठक में कलेक्‍टर डॉ. सिंह ने बाहर कृषक प्रशिक्षण प्राप्‍त करने गये कृषकों से चर्चा की गई। उन्‍होनें कहा‍ कि जिले के कृषक स्वीट कार्न हल्दी, अदरक जैसी अन्‍य कैश क्रॉप लगाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। जिले के युवाओं को कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का अनुसंधान केन्द्रों पर भ्रमण कराकर प्रशिक्षण दिया जाये। जिले के कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों का व्‍यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। साथ ही जिले के उन्‍न्‍त किसान अन्‍य कृषकों को कृषि के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करें। बैठक में किसान उत्‍पादक संगठन (FPO) के विषय में जानकारी दी गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User