कलेक्टर द्वारा कलेक्‍ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी किया गया वृक्षारोपण। 

Wednesday, July 3, 2024 - 19:54
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में "एक पौधा मां के नाम" कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए  कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज कलेक्‍ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।

 जिले के प्रशासनिक अधिकारी- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया व महेश बमन्हा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती अमिता सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजुकुमार ऋषिश्वर, उप संचालक उद्यानिकी जीएस रघुवंशी, कोषालय अधिकारी राकेश कुमार, नपा उपयंत्री बी.बी. गुप्ता सहित अन्य जिलाधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रट परिसर में किये गए वृक्षारोपण का निरीक्षण किया और कहा की पौधा लगाने के साथ ही उसका संरक्षण और देखभाल जरुरी है, साथ ही इस तरह के अभियान से लोगो को वृक्षारोपण की प्रेरणा मिलती है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने से पर्यावरण संतुलित होता है। कलेक्टर द्वारा सभी से अपील की गयी की "एक पौधा माँ के नाम" अभियान से जुड़े़ और अपने घर एवं परिसर में एक पौधा अवश्य लगाएं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User