कलेक्टर  डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय चांचौड़ा का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने "राजस्व महाअभियान 3.0" की प्रगति का लिया जायजा

Dec 2, 2024 - 19:43
Dec 2, 2024 - 19:44
 0  648
कलेक्टर  डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय चांचौड़ा का किया औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज एसडीएम एवं तहसील कार्यालय/ न्यायालय चांचौडा़ का औचक निरीक्षण किया। राजस्व न्यायालयों (आरसीएमएस) में दर्ज प्रकरणों, नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, आधार का आरओआर से लिंकिंग, पीएम किसान ई केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री की विस्‍तृत समीक्षा की।

एसडीम राजस्व महा अभियान के तहत दर्ज प्रकरणों की  नियमित रूप से करें समीक्षा - कलेक्टर

इस दौरान अभिलेख पंजी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए न्यायालय में परित आर्डर शीट के साथ आदेश का भी उल्लेख किया जाए और सभी प्रकरणों को स्वयं देखकर उनका निराकरण करें।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन आवंटन एवं उठाव की स्थिति की समीक्षा की गईl राजस्व महा अभियान से संबंधित प्रगति की समीक्षा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रतिदिन समीक्षा नहीं की जा रही है, इस पर नाराजगी व्यक्त की गई और निर्देशित किया गया कि पत्रक की हार्ड कॉपी निकालकर टोटल आरसीएम में दर्ज प्रकरण की ऑफलाइन भी समीक्षा की जावेl कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर न जाए या सुनिश्चित किया जाएl "चले गांव की ओर" के तहत रोज गांव भ्रमण किया जाए और इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन प्रेषित की जाएl 

आज इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमति जिया फातिमा, तहसीलदार, अमित जैन, नायब तहसीलदार शुभम जैन उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0