कलेक्टर की अध्यक्षता में पुनर्घनत्वीकरण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, निर्माण को मिलेगी गति

Dec 18, 2025 - 22:56
Dec 18, 2025 - 23:00
 0  27
कलेक्टर की अध्यक्षता में पुनर्घनत्वीकरण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, निर्माण को मिलेगी गति

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पुरानी कलेक्ट्रेट कैंपस एवं सिविल लाइन केंट क्षेत्र में प्रस्तावित शासकीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना एवं कार्यों में समन्वय सुनिश्चित करना रहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजूषा खत्री, हाउसिंग बोर्ड कार्यपालन यंत्री अशोक पंथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंजीयन कार्यालय, जनपद कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य शासकीय भवनों के प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। कलेक्टर द्वारा कार्यों की चरणबद्ध प्रगति, आवश्यक संसाधनों एवं विभागीय समन्वय की स्थिति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री कन्याल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत सभी निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन शासकीय भवनों के निर्माण से प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0