कलेक्टर एवं एसपी ने नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मंडी परिसर में खाद वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं, कतार प्रबंधन, सुरक्षा तथा उपलब्धता के बारे में किसानों से फीडबैक लिया। किसानों ने वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने बताया कि जिले को नई रैक मिली है जिससे 73 समितियों के माध्यम से खाद वितरण किया जाएगा, साथ ही कुछ प्राइवेट केंद्रों द्वारा भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए प्राइवेट विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद न बेचें, और यदि कोई विक्रेता अधिक कीमत मांगता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में जिले को एक और खाद रैक प्राप्त होने को है। उन्होंने कहा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



