करैरा कस्बे में एटीएम चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया

Friday, January 12, 2024 - 20:48
Updated: 3 years ago
0
करैरा कस्बे में एटीएम चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया

शिवपुरी (आरएनआई) करैरा कस्बे में एटीएम चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोर एक दुकान में लगे एटीएम मशीन को उखाड़ने में कामयाब रहे लेकिन बाइक पर एटीएम मशीन को ले जाने में चोर नाकामयाब रहे। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

जानकारी के मुताबिक़ बुधवार की रात करीब ढाई बजे करैरा कस्बे के पुलिस लाइन इलाके के मार्केट में लगे इंडिया वन के एटीएम को बाइक सवार दो चोरों ने अपना निशाना बनाया। दोनों चोर पहले एटीएम में घूसे और सबसे पहले एटीएम में लगे कैमरों पर एटीएम से निकलने वाली स्लिप को चिपका दिया। जिससे चोरी की वारदात रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटकर पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन चोर असफल रहे। इसके बाद चोरों ने एटीएम मशीन को ही उखाड़ लिया।

वजन ज्यादा होने से बची चोरी की वारदात।
बता दें एटीएम मशीन उखाड़ने के बाद चोर मशीन को खिसका कर बाहर बने एक चबूतरे तक ले गए जहां उनके द्वारा रास्ते पर बाइक लगाकर चबूतरे से एटीएम मशीन को खिसका कर बाइक पर रख लिया था। लेकिन बाइक चालक चोर का संतुलन बिगड़ने से एटीएम मशीन जमीन पर गिर पड़ी और भारी होने की बजह से एटीएम मशीन फिर नहीं उठ सकी,जिससे चोरी की वारदात नहीं हो सकी।

चोर अपना सामान लेकर एटीएम को रास्ते में ही छोड़ कर बाइक पर सवार होकर भाग गए। बताया गया है कि एक रोज पूर्व एटीएम में 6 लाख रुपये के करीब डाले गए थे। करैरा थाना पुलिस ने एटीएम चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User