कलेक्टर द्वारा सीएम राइज स्कूल मॉडल गुना एवं बरखेड़ाहाट का किया गया निरीक्षण

Friday, January 12, 2024 - 20:47
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर द्वारा सीएम राइज स्कूल मॉडल गुना एवं बरखेड़ाहाट का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय आरोन में बाउंड्रीवॉल बनाने के दिए निर्देशित,  कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा आज सीएम राइज स्कूल मॉडल गुना एवं बरखेड़ाहाट  चिकित्सालय और तहसील कार्यालय  का निरीक्षण किया गया।
 कलेक्टर द्वारा सीएम राइज स्कूलों के भवन निर्माण की स्थिति को देखा। सीएम राइज गुना का मौके पर निर्माण स्थल देखा तथा उपस्थित पीआईयू अभियंता एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए ।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा सीएम राइज स्कूल में कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा बच्चों से चर्चा भी की गई।

सीएम राइज बरखेड़ाहाट में निर्माणाधीन भवन को देखा तथा आवश्यक जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर एसडीएम गुना दिनेश सावले, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया, पीआईयू,शिक्षा एवम राजस्व विभाग का अमला भी उपस्थित रहा

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय आरोन में बाउंड्रीवॉल बनाने के दिए  निर्देशित.
इसी प्रकार चिकित्सालय आरोन में बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए निर्देशित किया गया। बीएमओ एवं एनएचएम इंजीनियर को अस्पताल में विजिट कर एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। ट्रांसफार्मर की लोकेशन बदलने के निर्देश दिए। वॉशरूम में प्रॉपर वेंटीलेशन के लिए निर्देशित किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User