कमलनाथ और कांग्रेस के नेता चुनावी हिन्दू-रविशंकर प्रसाद

नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया-रविशंकर प्रसाद

Sunday, September 17, 2023 - 16:32
Updated: 3 years ago
0
कमलनाथ और कांग्रेस के नेता चुनावी हिन्दू-रविशंकर प्रसाद

गुना। (आरएनआई) भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कथा कराने और हनुमान जयंती मनाने से सनातन नहीं दिखता कमलनाथ जी, उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेश के नेता चुनाव आते ही हिन्दू बन जाते है। में उनसे पूछता हूँ की ये कभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं गए। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ,राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह , कमलनाथ, से।

उन्होंने कहा कि सनातन के सम्मान का मुद्दा इस बार मध्यप्रदेश के चुनाव में दिखेगा और इस क्षेत्र की जनता सनातन के अपमान करने बालों को सबक सिखाएगी।
नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया: रविशंकर प्रसाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सनातन के पक्ष में बोलते हुए कहा कि सनातन को तो इस्लाम और मुगल कुछ नही बिगाड़ पाए। साथ ही उन्होंने सनातन का अपमान करने बालों को आड़े हाथों लिया। 

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सनातन धर्म का अपमान सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा । इसके साथ ही प्रदेश और देश में विकास को लेकर भाजपा मतदाताओं से वोट मांगेगी । यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पत्रकारों से एक स्थानीय होटल में बातचीत के दौरान कही । उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी । रवि शंकर ने इस बात पर दुख व्यक्त किया है कि चुनावी मौसम में हिन्दू धर्म  का चोला ओढ़ने वाले सनातन धर्म के अपमान पर खामोश हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरल और सहज हैं । वह प्रदेश की जनता को परिवार की तरह देखते हैं । विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर वर्ग की चिंता करती है। हमारे किसानों की चिंता करती है। उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुस्मान कार्ड जेसी अनेकों जन कल्याण कारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रह हे। तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तो लाडली बहना योजना चलाकर उनको आर्थिक रूप से मजबूत किया आज प्रदेश की बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

मंहगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध के बाद यह पूरे विश्व में बढी है । भारत में फिर भी अपेक्षाकृत कम बढ़ी है । उन्होंने बताया कि विश्व में मुद्रास्फीति की दर 15 से 25 प्रतिशत है । मनमोहन सरकार के समय यह 11 फीसदी थी। पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और महाराष्ट्र के सहप्रभारी जय भान सिंह पवैया, प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक गोपीलाल जाटव, विकास जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User