जो झूठ बोले बार-बार फिर काहे की भाजपा सरकार अबकी बार कांग्रेस सरकार-लक्ष्मण सिंह

जन आशीर्वाद नहीं जानता में भाजपा के लिए आक्रोश है।

Sunday, September 17, 2023 - 16:02
Updated: 3 years ago
0

गुना-चाचौड़ा। (आरएनआई) विधायक लक्ष्मण सिंह  ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि ये ढोंग है, जनता इनसे परेशान और अब शिवराज सिंह सरकार की नेतृव में इस सरकार को हटाने के लिए मन बना लिया है। ये घोषणा वीर हैं बस जनता को मूर्ख बना रहे है, ये प्रचार की सरकार है जिससे जनता त्रस्त है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं सब को सिर्फ झूठ बोल रहे है।

अब प्रदेश की जनता को विजनरी सरकार सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है इसके लिए जनता भी रेडी है। एक और बड़ा आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि 12 अगस्त 2018 को शिवराज सिंह चाचौड़ा आए थे और कुंभराज सिंचाई परियोजना के बारे में फिर से जनता को गुमराह किया अब पांच साल हो गए है इस परियोजना का कोई खोज खबर नहीं हैं वही जिला बनाने के नाम पर भी शिवराज सिंह जीरो के जीरो हैं। अब ये सारी मांग जनता की कांग्रेस पूरी करेगी, जनता ने बना लिया है मन इस बार कांग्रेस के संग।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User