कड़कती और गिरती आकाशीय बिजली ने मचाया कहर; टेकरी सरकार हनुमान मंदिर की गुंबद पर गिरी बिजली, गुम्बद क्षतिग्रस्त, मुख्य मंदिर सुरक्षित

Friday, June 13, 2025 - 22:09
Updated: 1 year ago
0
कड़कती और गिरती आकाशीय बिजली ने मचाया कहर; टेकरी सरकार हनुमान मंदिर की गुंबद पर गिरी बिजली, गुम्बद क्षतिग्रस्त, मुख्य मंदिर सुरक्षित

गुना (आरएनआई) शहर में शुक्रवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और आंधियुक्त तेज़ हवाओं के साथ जोरदार बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल टेकरी सरकार हनुमान जी महाराज के मंदिर की मुख्य गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। घटना के वक्त मंदिर परिसर में कुछ श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई और मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहा।

प्रत्यक्षदर्शी रामस्वरूप कुशवाह ने बताया, "हम लोग दर्शन कर ही रहे थे कि अचानक तेज़ कड़क के साथ बिजली गिरने की आवाज़ आई, पूरी टेकरी हिल गई। लेकिन चमत्कार ही कहेंगे कि न कोई घायल हुआ, न ही मंदिर के भीतर कोई नुकसान हुआ।"

मंदिर समिति के अनुसार, "मुख्य गुंबद के ऊपर हल्का नुकसान हुआ है, लेकिन हनुमान जी की मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित है। कल से ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।"

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में लगभग 40–50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली और आधे घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। अगले 24 घंटों में भी मौसम इसी तरह सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User