ओ-लेवल प्रशिक्षण के लिए शिक्षित बेरोजगार 1 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Nov 17, 2025 - 21:12
Nov 17, 2025 - 21:24
 0  405
ओ-लेवल प्रशिक्षण के लिए शिक्षित बेरोजगार 1 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

फतेहपुर (आरएनआई) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण हेतु निर्गत समय सारणी के आधार पर इंटरमीडिएट या उनके समकक्ष तथा अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रूपएए उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य वाले बेरोजगार अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा निर्देश व नियमों के आधार पर 20 नवंबर से 01 दिसंबर तक प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी। सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होगी। संबंधित आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात प्रिन्ट आउट प्राप्त करके उस पर पासपोर्ट साईज फोटो चस्पा कर हस्ताक्षर युक्त जातिए आय प्रमाण पत्र बोर्ड ऑफ रेवेन्यूध्ई.डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर होना अनिवार्य हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंक पत्रए प्रमाण पत्रए आधार कार्ड की छायाप्रति सहित हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नं0.114 में निर्धारित तिथि एवं समयान्तर्गत उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। अन्तिम तिथि एक दिसंबर के पश्चात किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण से सम्बन्धित विस्तृत दिशा.निर्देश व समय सारिणी बेवसाइट पर प्रदर्शित हो रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0