राम विवाह व श्री बालाजी सरकार भंडारे की तैयारियां जारी

Monday, November 17, 2025 - 21:11
Updated: 11 months ago
0
राम विवाह व श्री बालाजी सरकार भंडारे की तैयारियां जारी

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) नगर के प्रसिद्ध अकोदिया धाम में आयोजित दो दिवसीय रामविवाह एवं श्री बालाजी सरकार के विशाल भंडारे को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह के साथ जारी हैं। आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय भक्तों द्वारा जगह-जगह आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पावन कार्यक्रम में शामिल हो सकें। धाम परिसर में सजावट, प्रकाश व्यवस्था, मंच निर्माण और भक्तों के बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भंडारे में दूर-दराज़ के श्रद्धालुओं की आवभगत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

धार्मिक आयोजन में डॉ. सुनील गुप्त, रोहित, महेंद्र, पप्पू द्विवेदी, पप्पू गिरिया, आनंद, सुशील गुप्त, रामचंद्र सिंह सहित हजारों भक्तों ने पहुंचकर तैयारियों में सहयोग किया। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि रामविवाह की दिव्य झांकी और भंडारे का आयोजन भव्यता तथा श्रद्धा के साथ संपन्न हो। भक्तों का कहना है कि अकोढ़िया धाम में हर वर्ष होने वाला यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु राम और बालाजी सरकार का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User