ओम प्रकाश शर्मा बने शुजालपुर नगर पालिका परिषद के प्रभारी सीएमओ

Friday, May 30, 2025 - 22:27
Updated: 1 year ago
0

शुजालपुर (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन के नगर प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार ओम प्रकाश शर्मा को शुजालपुर नगर पालिका परिषद का प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे नगर परिषद, बोडा जिला राजगढ़ में सहायक ग्रेड-01 के पद पर पदस्थ हैं।

प्रदेश शासन ने शर्मा को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित करते हुए शुजालपुर में नवीन पदस्थापना दी है। यह आदेश दिनांक 30 मई 2025 को उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User