एसबीआई के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक होने का दावा
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक होने का दावा किया गया है।
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक को लेकर एक चिंता की खबर सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के लाखों ग्राहकों के डेटा लीक होने का दावा किया जा रहा है। एक हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसके पास SBI के 3.75 लाख ग्राहकों के रिकॉर्ड मौजूद हैं। इसमें उनकी पर्सनल डिटेल, KYC से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, लोन एप्लीकेशन और बैंक में खाता खोलने के लिए जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'Siriusim' नाम के हैकर ग्रुप ने डार्क वेब से जुड़े एक फोरम पर डेटा होने का दावा किया।
हैकर ग्रुप का दावा है कि उसके पास 3,75,000 से ज्यादा रिकॉर्ड वाली CSV फाइल और 2,722 PDF दस्तावेज मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकर ग्रुप ने कुछ दस्तावेज भी शेयर किए हैं।
हालांकि बैंक की ओर से इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे घबराने के बजाय सतर्क रहें।
डेटा लीक की खबर सामने आने पर ग्राहक घबरा रहे हैं, जबकि उन्हें समझदारी से फैसला लेना चाहिए। बैंक के नाम पर फोन करने वाला कोई व्यक्ति OTP, UPI PIN या पासवर्ड मांगे, तो उसे न बताएं। KYC अपडेट करने या खाता चालू रखने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। बैंकिंग ऐप और फोन के सॉफ्टवेयर को आधिकारिक अपडेट के जरिए अपडेट करते रहें। अगर आपके साथ वित्तीय साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत बैंक को इन्फॉर्म करें और भारत के साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)