एसडीएम गुना द्वारा कॉलोनाइजर्स को जारी किये गये कारण बताओ सूचना पत्र

Feb 14, 2024 - 21:51
Feb 14, 2024 - 21:52
 0  1.7k
एसडीएम गुना द्वारा कॉलोनाइजर्स को जारी किये गये कारण बताओ सूचना पत्र

गुना (आरएनआई) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) गुना दिनेश सावले द्वारा तहसीलदार गुना नगरीय से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर कॉलोनाइजर को कारण बाताओं सूचना पत्र जारी किये गये हैं ।

जारी आदेशानुसार अनूप पुत्र बाल किशन सोनी निवासी गुना एवं रामस्‍वरूप पुत्र जीवनलाल बाल्‍मीक निवासी दुर्गा कॉलोनी गुना द्वारा नगरीय तहसील में अनाधिकृत कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। कॉलोनी निर्माण के संबंध में वैधानिक अनुमतियाँ प्राप्त नहीं की गई है। उक्‍त कृत्‍य म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्‍वराज अधिनियम, 1993 में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन है।

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आदेशित किया गया हैं कि उक्‍त कॉलोनाइजर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी का कार्य तत्काल रोकें तथा न्‍यायालय में प्रकरण में नियत दिनांक 22 एवं 28 फरवरी  2024 को जबाब प्रस्तुत करें,  अनुपस्थिति की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0