एसडीएम के नेतृत्व में बीनागंज बाजार में अवैध आतिशबाजी विक्रय के संबंध में की गई दुकानों की जांच..

37 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 17,100 रुपये की राशि की गई प्राप्त..

Monday, October 28, 2024 - 21:04
Updated: 2 years ago
0
एसडीएम के नेतृत्व में बीनागंज बाजार में अवैध आतिशबाजी विक्रय के संबंध में की गई दुकानों की जांच..

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय द्वारा अवैध आतिशबाजी विक्रय के संबंध में बीनागंज बाजार में दुकानों की जांच की गयी। जिसमें एक विक्रेता द्वारा आतिशबाजी विक्रय के लिये निर्धारित स्थान से बाजार के मध्य में आतिशबाजी विक्रय किये जाने पर आतिशबाजी जब्ती की कार्यवाही की गयी।

बीनागंज बाजार में दीपावली के पूर्व की तैयारी को लेकर अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय द्वारा संपूर्ण बाजार का पैदल भ्रमण किया। 

इस दौरान एसडीओपी दिव्या सिंह राजावत, तहसीलदार अमित जैन, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ शुभम जैन सहित राजस्व, पुलिस एवं नगरपरिषद का अमला उपस्थित रहा।

भ्रमण के दौरान दुकानदारों द्वारा तयसीमा से आगे सामान रखने पर एवं खाद्य सामग्री का उचित संधारण नही करने पर चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 37 दुकानदारों से कुल 17,100 रुपये की राशि प्राप्त की गई।

आगामी तैयारियों को लेकर एसडीएम रवि मालवीय द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में टोइंग वैन की मदद से बाजार में बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जावेगी, नगरपरिषद को निर्देशित किया गया है कि दुकानदारों तय सीमा के भीतर सामान रखें, अन्यथा चालानी कार्यवाही की जावे, मुख्य मार्ग पर अनावश्यक जाम न लगे इस के लिये बेहतर प्रयास किये जाये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User