एसडीएम आरोन ने आज सिविल हॉस्पिटल आरोन का निरीक्षण किया

Thursday, April 16, 2026 - 23:03
Updated: 6 months ago
0
एसडीएम आरोन ने आज सिविल हॉस्पिटल आरोन का निरीक्षण किया

आरोन (आरएनआई) बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को लेकर आज आरोन एसडीएम सुश्री महिमा चौधरी ने हॉस्पिटल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की।

एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से वार्डों की स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User