एलपीजी वितरकों ने निकाला मसाल जुलूस जताया विरोध

Oct 29, 2025 - 22:24
Oct 29, 2025 - 22:29
 0  135
एलपीजी वितरकों ने निकाला मसाल जुलूस जताया विरोध

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर जिले के एलपीजी वितरक अब आर पार के मूड में आ गए हैं। लगातार  अनसुनी और बढ़ती लागत से त्रस्त होकर उन्होंने सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के नेतृत्व में सभी वितरक मोमबत्ती जुलूस निकालकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचने का काम किया। यह जुलूस शादीपुर  चौराहा से शुरू होकर पटेल नगर चौराहा तक गया। इस दौरान हाथों में मोमबत्तियां लेकर होम डिलीवरी शुल्क और सेवा दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रभान यादव ने कहा हमने सभी वितरकों से कह दिया है कि अब सिर्फ बातें नहीं एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा। सरकार को समझना चाहिए कि हम आंदोलन शौक से नहीं मजबूरी में कर रहे हैं। डिलीवरी का खर्च हर महीने बढ़ रहा है, लेकिन दरे वही की वही है। आखिर कब तक घाटा उठाएं। इस अवसर पर रवि अग्निहोत्री, सुभाष सिंह, लखन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बाबूलाल वर्मा, दीपक वर्मा, विनोद कुमार, कमलेश शास्त्री, रोहित महेश्वरी सहित तमाम लोग रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0