एमपी के सात लाख कर्मचारियों को मिल सकती है दिवाली पर महंगाई भत्ते की सौगात, तीन प्रतिशत बढ़ोतरी पर विचार

Oct 17, 2025 - 23:28
Oct 17, 2025 - 23:37
 0  270
एमपी के सात लाख कर्मचारियों को मिल सकती है दिवाली पर महंगाई भत्ते की सौगात, तीन प्रतिशत बढ़ोतरी पर विचार

भोपाल (आरएनआई) मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द ही सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का तोहफा दे सकती है। बताया जा रहा है कि तीन प्रतिशत तक महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की जा सकती है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिवाली के पहले या फिर एक नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव पर इसका ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार पहले ही पेंशनर्स को महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का तोहफा दे चुकी है।

3 प्रतिशत तक महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोत्तरी
मध्यप्रदेश में वर्तमान में सात लाख नियमित सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्हें 55 प्रतिशत की महंगाई दर से भत्ता दिया जा रहा है। वहीं केन्द्र सरकार पहले ही केन्द्रीय कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है जिसके कारण प्रदेश में अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत में दीपावली के पहले जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ जुलाई से सितंबर तक का एरियर देने की मांग की है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0