विदिशा में गंदगी और टूटी सड़कों पर फटे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर, बोले– “अगर सफाई नहीं हुई तो मैं खुद उतर जाऊंगा साफ करने!”
विदिशा में बैठक के दौरान शहर की बदहाल सड़कों और गंदगी देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाराज़ हो गए। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ कहा कि लोगों में इस स्थिति को लेकर भारी नाराज़गी है।
शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा,
“अगर सफाई नहीं हुई, तो मैं खुद उतर जाऊंगा साफ करने!”
उनका यह बयान सिंधिया की तर्ज़ पर सख़्त और सीधे संदेश की तरह माना जा रहा है।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को उन्होंने साफ-साफ निर्देश दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था और सड़कों की हालत तत्काल सुधारी जाए, वरना कार्रवाई तय है। स्थानीय नागरिकों ने भी मंत्री की इस सख्त टिप्पणी का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि अब प्रशासन हरकत में आएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



