एबी रोड एवं कैंट रोड पर भसुआ व्‍यपारियों द्वारा सड़क पर भसुआ फैलाकर व्‍यवसाय करने वालों को सडक से भसुआ हटाने की दी गयी सख्‍त हिदायत

कलेक्‍टर के निर्देश पर राजस्‍व एवं खनिज टीम द्वारा 6 डंपर भसुआ मौके पर किया गया जब्‍त। 

Wednesday, September 25, 2024 - 22:54
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में आज जिला मुख्‍यालय पर खनिज विभाग, राजस्‍व एवं हॉमगार्ड जवानों द्वारा एबी रोड गायत्री मंदिर से लेकर संधू लैंड गार्डन त‍क रविन्‍द्र रघुवंशी, प्राण सिंह रघुवंशी, विक्रम चौहान, सोनू रघुवंशी, लखन रघुवंशी एवं जैन बिल्डिंग मटेरियल एवं कैंट रोड पर मुक्ति धाम से लेकर गुना पब्लिक स्‍कूल तक मुहीम खान, राम रघुवंशी एवं शारद गोस्‍वामी द्वारा गिट्टी एवं भसुआ रोड पर अवैध अतिक्रमण कर रोड पर फैलाकर व्‍यवसाय किया जा रहा था इस संबंध में शिकायत प्राप्‍त हो रही थी और सड़क पर भसुआ फैले होने के कारण दुर्घटनायें एवं यातायात बाधित हो रहा था तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों को संज्ञान लेते कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज भसुआ हटाने के संबंध में निर्देश दिये गये थे।  

इसी क्रम में देर शाम तक राजस्‍व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्‍त कार्यवाही करते हुये लगभग 6 डंपर भसुआ जब्‍त करने की कार्यवाही की गयी और भसुआ व्‍यापरियों की सडक पर भसुआ नहीं डालने की हिदायत दी गयी और कल तक भसुआ हटाने की सख्‍त हिदायत दी गयी।

कार्यवाही के दौरान जिला खनिज अधिकारी दीपक सक्‍सैना, तहसीलदार जीएस बैरवा सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User