म्‍याना थाना अंतर्गत ग्राम डुंगासरा डकैती के प्रकरण में करीबन 05 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेबर बरामद करने में म्‍याना थाना पुलिस ने पाई सफलता

प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपी पवन ओझा द्वारा पुलिस रिमांड पर डुंगासरा डकैती में लूटे गये कुछ जेबर अपने घर पर रखे होना बताया, पुलिस द्वारा आरोपी के घर से जेवर किये बरामद।  डकैती में लूटे गये करीबन 10 लाख कीमत के जेबरात ग्‍वालियर के जनकगंज थाने में भी हुए बरामद।

Wednesday, September 25, 2024 - 22:46
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) उल्लेखनीय है कि 27-28 अगस्‍त 2024 की मध्‍य रात में जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा में फरियादी महेश पुत्र स्व. हरिचरण शर्मा निवासी ग्राम डुंगासरा के घर में डकैती की घटना को लेकर म्याना थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 335/24 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

 गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में डकैती के उपरोक्‍त प्रकरण में म्‍याना थाना पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए वि‍भिन्‍न तरीकों से घटना के अज्ञात आरोपियों की पतारसी के प्रयास किये गये, जिसके तहत डकैतों को मुखबिरी देने में डुंगासरा के ही अजय पुत्र बद्रीप्रसाद धाकड़ की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ पर डकैती करने वाले आरोपियों के नामों की पुलिस को पहचान करा दी गई। आरोपियों के नाम पता चलते ही दिनांक 20 सितंबर 2024 को पुलिस द्वारा डकैती के मुख्‍य आरोपी पवन पुत्र करन सिंह ओझा निवासी ग्राम मितलौनी जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने पुलिस को बताया था कि घटना के बाद उसे अपने एक साथी द्वारा डुंगासरा से लूटे हुए माल को बेचने के लिये ग्वालियर बुलाया और उसने अपने अन्‍य साथियों के साथ मिलकर उससे डुंगासरा डकैती का सारा माल लूट लिया गया। इसके बाद उसने लूटे गये माल को अपना स्‍वयं का बताकर ग्‍वालियर के जनकगंज थाने में लूट का अपराध दर्ज करा दिया गया और लूट के उक्‍त अपराध में डुंगासरा डकैती का माल जनकगंज थाने में जप्त हो गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपी पावन ओझा को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया एवं आरोपी से प्रकरण के फरार आरोपियों तथा अन्‍य पूछताछ हेतु उसे 04 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमाण्‍ड के दौरान आरोपी पवन ओझा द्वारा पुलिस को बताया कि डुंगासरा डकैती में उनके द्वारा लूटा हुआ कुछ माल उसने अपने घर पर रख लिया था और कुछ माल वह ग्‍वालियर में बेचने के लिये लेकर गया था, जो ग्‍वालियर के जनकगंज थाने में जप्‍त हो गया है। म्‍याना थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी पवन ओझा की निशादेही पर उसके घर से डुंगासरा डकैती में लूटे गये सोने-चांदी के जेबर, जिसमें सोने का एक बाजूबंद, कान के सोने के एक जोड़ झाले, कान की सोने की एक जोड़ झुमकी, मंगलसूत्र का सोने का एक पैण्‍डल व 28 मोती, चांदी की एक करदौनी, चांदी की दो जोड़ पायलें, चांदी की एक चैन कुल कीमती करीबन 05 लाख रूपये के जेबर बरामद करने के साथ ही डकैती की घटना में प्रयुक्‍त एक हीरो डीलक्‍स मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 33 एमडी 3886 को भी जप्‍त किया गया है। डकैती के उक्‍त प्रकरण में लूटे गये माल में से करीबन 10 लाख का माल ग्‍वालियर के जनकगंज थाने में एवं करीबन 05 लाख रूपये का माल म्‍याना थाना पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। इस प्रकार डुंगासरा डकैती में लूटा गया संपूर्ण माल पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी है ।  

म्‍याना थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, ऊमरी चौकी प्रभारी सउनि महेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बासुदेव रावत, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक नेपाल तोमर, महिला आरक्षक रंजीता जाटव एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User