एनएफएल विजयपुर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मनाया 57वां स्थापना दिवस, जवानों ने विभिन्न प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन ड्रिल का किया प्रदर्शन

Tuesday, March 10, 2026 - 16:25
Updated: 8 months ago
0
एनएफएल विजयपुर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मनाया 57वां स्थापना दिवस, जवानों ने विभिन्न प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन ड्रिल का किया प्रदर्शन

गुना_राधौगढ़ (आरएनआई) एनएफएल विजयपुर की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने 57वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों द्वारा भव्य परेड की गई। एनएफएल के कार्यकारी निदेशक श्री विनय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। परेड का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर/फायर गौरव यादव अपने सहायक सउनि/कार्य गौरव कुमार के साथ किया। साथ ही सीआईएसएफ जवानों द्वारा स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन एवं माॅक ड्रिल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर फायर फाइटिंग स्किल का भी प्रदर्शन किया गया। जवानों ने अनुशासन और शौर्य का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में सीआईएसएफ द्वारा एनएफएल की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने इकाई के बल सदस्यों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ राष्ट्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। उन्हेंने कहा कि बल अपने समर्पण और कार्यकुशलता से देशवासियों का विश्वास जीतने में सफल रहा है। अंत में वर्तमान इकाई प्रभारी श्री देबी प्रसाद चालक सहायक कमांडेंट द्वारा अपने संबोधन में कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं सीआईएसएफ के बल सदस्यों को धन्यवाद दिया।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक/कार्य गुलाब सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक/फायर कपिल देव, महिला उप निरीक्षक/ कार्य लक्ष्मी मरकम सउनि/कार्य कालीचरण कोरी, सउनि/कार्य अनिल सिंह चहर आसूचना अनुभाग प्रभारी मनोज शर्मा एवं अन्य बल सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User