एनआईए का एक्शन, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब समेत 32 जगहों पर छापामारी; कई दस्तावेज बरामद

एनआईए की कई टीमों ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत 32 जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आतंकवादी गतिविधियों और गैंगस्टर के गुर्गों के खिलाफ की गई है।

Thursday, January 11, 2024 - 17:00
0
एनआईए का एक्शन, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब समेत 32 जगहों पर छापामारी; कई दस्तावेज बरामद

नई दिल्ली (आरएनआई) राष्ट्रीय जांच एजेंसी आतंकवादी और गैगस्टर के गुर्गों के खिलाफ एक्शन के मोड में है। एनआईए की कई टीमों ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत 32 जगहों पर छापेमारी की। एएनआई की टीम ने छापेमारी के दौरान दो पिस्टल, दो मैगजीन, गोलाबारूद और 4.60 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। इसके अलावा कुछ दस्तावेज और डिजिटल डिवाइज जब्त की है। एनआईए की टीम ने तीन मामलों में यह छापेमारी की है।

पंजाब के बठिंडा में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर एनआईए ने छापा मारा। गैंगस्टर हैरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव लहरा मोहब्बत में डबल मर्डर किया था। करीब एक माह पहले गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद एनआईए की टीम गांव माडी में पहुंची। जहां पर टीम ने गैंगस्टर गोबिंद सिंह के घर पर जांच की। हालांकि अब वह फरीदकोट में रहता है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर गुरुवार सुबह एनआईए की टीम पहुंची। इस घर में कोई नहीं रहता, जिस कारण पिछले लंबे समय से घर खाली पड़ा हुआ था। 

गैंगस्टर हैरी का होने के कारण एनआईए की टीम ने उसके घर को सील कर दिया। इसके बाद एनआईए की टीम गांव माडी में पहुंची। जहां पर टीम ने गैंगस्टर गोबिंद सिंह के घर पर जांच की। टीम को जांच के दौरान पता चला कि गैंगस्टर गोबिंद के घर को उसके रिश्तेदारों ने खरीद कर लिया था। जिसके बाद गोबिंद इस गांव को छोड़कर फरीदकोट रहने लगा है।

हरियाणा के सोनीपत में एनआईए के अधिकारियों ने अंकित सेरसा सोनीपत के गांव सेरसा में छापा मारा। परिवार से पूछताछ की और उनके मकानों को खंगाला। टीम ने सुबह पांच बजे सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में कुख्यात प्रियव्रत फौजी और सेरसा में अंकित के घर पर दबिश दी। टीम ने दोनों के घरों को खंगालने के साथ ही प्रियव्रत फौजी की मां और अंकित सेरसा के पिता से पूछताछ की। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
पंजाब में 29 मई, 2022 को हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की संगठित टेरर-क्राइम सिंडिकेट को तोड़ने के लिए एनआईए छापे मार रही है।
सिद्धु मूसेवाला की हत्या मामले में आरोपियों को गाड़ी उपलब्ध करवाने के आरोपी गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्रोई के घर पर वीरवार सुबह एनआईए की टीम ने दबिश दी। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक परिवार से पूछताछ की। इस दौरान भाई सोनू के मोबाइल की भी जांच की। जांच व पूछताछ के बाद एनआईए टीम वापस लौट गई।

पंजाब में मई 2022 में गायक सिद्धु मूसेवाला की हत्या हुई। जांच के बाद पता चला था कि भिरड़ाना निवासी पवन बिश्रोई ने हत्या आरोपियों को बोलेरो गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने पवन बिश्रोई को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पवन बिश्रोई फरीदकोट जेल में बंद है। 

पुलिस की माने तो हत्या आरोपियों को गाड़ी पवन बिश्रोई ने राजस्थान से मंगवा कर दी थी। पवन बिश्रोई का सहयोगी नसीब खान गाड़ी लेकर आया था और आरोपियों का हांसपुर रोड पर गाड़ी उपलब्ध करवाई गई थी। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी जिस दौरान गाड़ी उपलब्ध करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि पवन बिश्रोई की पंजाब में रिश्तेदारी भी है।

गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के गुर्गों व साथियों पर शिकंजा कसने के लिए एनआइए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बृहस्पतिवार को होडल के गांव करमन में सरपंच सरोज देवी के घर छापेमारी की। सुबह छह बजे अचानक छापेमारी करने पहुंची एनआइए टीम की जानकारी मिलते ही करमन गांव के लोग सरपंच के निवास पर एकत्रित हो गए। वहीं, होडल व आसपास के लोगों में इस छापे को लेकर दिनभर चर्चा रही।

टीम ने सरपंच के घर से एक पिस्तौल भी बरामद की। टीम ने सभी सदस्यों के मोबाइल फोन भी चैक किए तथा उनकी कॉल व मैसेज हिस्ट्री की जांच की। इसके बाद टीम पिस्तौल, एक मोबाइल फोन व सरपंंच पति सुनील को अपने साथ दिल्ली मुख्यालय ले गई। एनआइए टीम का नेतृत्व डीएसपी संजीव कुमार ने किया। उनके साथ होडल थाना प्रभारी जसवीर पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

लारेंस बिशनोई गैंग के विरोधी बंबइयां गैंग की कमान नीरज फरीदपुरिया को मिलने के बाद एनआइए सहित सभी जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उसी नीरज फरीदपुरिया के गुर्गे अनिल पर शिकंजा कसने के लिए एनआइए टीम ने करमन गांव में सरपंच सरोज देवी के घर छापेमारी की। अनिल सरपंच सरोज देवी का देवर है। टीम ने वहां पहुंचकर करीब सात घंटे तक सरपंच व उसके पति सुनील उसके भाई मोहन व उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने पूरे घर की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान अनिल के घर से एक पिस्तौल बरामद की गई। तलाशी खत्म होने के बाद टीम अपने साथ अनिल के भाई तथा सरपंंच पति सुनील तो पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय ले गई। ग्रामीणों ने जब सुनील को साथ ले जाने से रोकने का प्रयास किया तो टीम का नेतृत्व कर रहे एनआइए के डीएसपी संजीव कुमार ने ग्रामीणों को होडल थाने में सुनील से पूछताछ करने की बात कहकर समझाया, लेकिन बाद में टीम गांव से निकलने के बाद सीधा दिल्ली मुख्यालय ले गई।

एनआइए टीम ने गांंव करमन में घुसने के साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद से गांंव में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर नाके लगा दिए तथा आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा सरपंंच के घर को पूरी तरह से घेर लिया तथा घर में मौजूद सभी सदस्यों को घर के अंंदर ही कैद कर दिया और किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान पूरे घर में गहनता से जांच की गई। घर में हर कमरे तथा सभी स्थानों पर छापेमारी कर तलाशी ली गई, लेकिन टीम व पुलिस को अनिल कहीं नहीं मिला।
गैंगस्टर के गुर्गे अनिल के घर दबिश देने के लिए पहुंची एनआइए की टीम ने स्थानीय पुलिस को घर के बाहर नाकाबंदी पर लगा दी। टीम के 8 घंटे चली जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति को बाहर वह अंदर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ पूछताछ में स्थानीय पुलिस की महिला कर्मचारियों को कई बार घर के अंदर बुलाया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय थाना प्रभारी जसबीर सिंह से बच्चों को घर से बाहर निकालने को कहा, लेकिन थाना प्रभारी ने उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया।

दिल्ली से एनआईए की टीम डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करने आई थी। टीम पहले सुबह थाना परिसर पहुंची और उन्होंने गांव करमन में जांच करने की जानकारी दी। आधा दर्जन की संख्या में टीम गांव में पहुंची। करीब आठ घंटे पूछताछ के बाद सरपंच पति सुनील को अपने साथ ले गई है। बाकी जानकारी आगे एनआइए टीम की जांच के बाद दी जाएगी। - जसवीर सिंह, थाना प्रभारी
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User