क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एटीएम काटते अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार

Mar 11, 2024 - 16:39
Mar 11, 2024 - 17:47
 0  891
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एटीएम काटते अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) गुजरात पुलिस की सूचना पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एटीएम कटिंग करने वाली गुजरात की अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने भरुच (गुजरात) और नंदूरबार( महाराष्ट्र) में एटीएम कटिंग की घटना को अंजाम दे चुके थे। इंदौर में भी एटीएम की कटिंग करने की फिराक में लगे हुए थे। गैंग को लेकर डीसीपी निमिष अग्रवाल ने कहा इनका मकसद सुनसान इलाकों के एटीएम को चिन्हित करना और फिर उन्हें काटना है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 लग्जरी कारें एंव एटीएम कटिंग करने के औजार एंव कुछ नगदी रुपये पुलिस ने जब्त किए है।

इंदौर क्राइम ब्रांच में शातिर गैंग के तीन सदस्यों को घटना करने से पहले ही गिरफ्तार किया है। और पकड़े गए आरोपियों से चार पहिया वाहनों के साथ-साथ औजार भी जप्त किए हैं। आरोपियों को लेकर डीसीपी ने बताया कि इंदौर रहकर एटीएम को चिन्हित कर रहे थे। और सूचना पर इनको पड़ा गया है।

डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि कई राज्यों में अब तक इस गैंग ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों को लेकर इस बात का खुलासा भी किया गया कि सोनी एटीएम को चिन्हित करने के बाद मेवात की तरफ से गैस कटर गैंग को बुलाकर एटीएम को काटने का काम आरोपी करते हैं। भरूच गुजरात में इस तरह की वारदात को आरोपी पहले अंजाम दे चुके हैं। इसी के चलते गुजरात पुलिस उनकी तलाश में थी। पकड़े गए तीनों आरोपियों में दो गुजरात के रहने वाले हैं और एक आरोपी अंजड़ बड़वानी निवासी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0