एग्रीटेक किसान सेवा केन्द्र पर मिलेगा पेट्रोल, डीजल -माहौर नगला गढू पर किया पूर्व विधायक ने एग्रीटेक किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन

Sunday, October 22, 2023 - 20:49
Updated: 3 years ago
0
एग्रीटेक किसान सेवा केन्द्र पर मिलेगा पेट्रोल, डीजल -माहौर नगला गढू पर किया पूर्व विधायक ने एग्रीटेक किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन

सासनी- 22 अक्टूबर। किसानों और ग्रामीणों तथा राहगीरों को वाहन ईंधन के लिए जो काफी दूर तक जाना पडता था। अब यह परेशानी नहीं होगी। किसानों को गांव के निकट ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा। नगला गढू पर फीलिंग स्टेशन खुलने से  किसानों को पेट्रोल और डीजल लेने की समस्या दूर कर दी गई है।
यह बातें मुख्यातिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर ने नगला गढू पर एग्रीटेक किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन करते हुए बताई। उन्होंने कहा कि इंडियन आॅयल कारपरेशन लिमिटेड फीलिंग स्टेशन की किसानों और ग्रामीणों के लिए प्राथमिकता रहेगी। जिससे ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो। फीलिंग स्टेशन का उद्घाटन मुख्यातिथि ने फीता काटकर किया। कार्रक्रम में धर्मभूषण गर्ग, प्रशांत गर्ग, देवेश गुप्ता, मयंक गर्ग, नारायण गर्ग,गौरव गर्ग,नरेंद्र वाष्र्णेय,प्रशांत दीक्षित, हरिशंकर वाष्र्णेय,यति गर्ग, स्वाति गर्ग आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User